ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कटिहार के जिलाधिकारी का वीडियो हो रहा वायरल, जमीन पर बैठकर बच्चों के...

कटिहार के जिलाधिकारी का वीडियो हो रहा वायरल, जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ भोजन करते दिखे डीएम साहब

26-May-2022 09:21 PM

KATIHAR: कटिहार में DM साहब का अनोखा अंदाज देखने को मिला। जहां जमीन पर बैठकर स्कूली बच्चों के साथ उन्होने खुद भोजन किया। डीएम उदयन मिश्रा कटिहार के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे तभी दौरान कुछ ऐसा किया जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। डीएम ने स्कूली बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांच को लेकर खुद जमीन पर बैठ गये और बच्चों के साथ भोजन करने लगे। सोशल मीडिया पर कटिहार डीएम उदयन मिश्रा का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


बिहार सरकार के निर्देशानुसार कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्र रौतारा माध्यमिक उच्च विद्यालय में पठन-पाठन, मध्यान भोजन , विद्यालय के रख रखाव और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पहुंचे थे। जिलाधिकारी उदयन मिश्र स्कूल के हर एक व्यवस्था को बारीकी से जांच कर रहे थे और संबंधित शिक्षक कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी देते दिखे। 


तभी स्कूल का औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी उदयन मिश्रा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जिलाधिकारी महोदय खुद बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन करते दिख रहे है और भोजन की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। डीएम साहब को भोजन करता देख स्कूल के शिक्षक और कर्मी सभी भौचक रह गये। 


बता दें इससे पहले भी कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्र सुर्खियों में रह चुके हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए और प्रदूषण को नियंत्रण की दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए वो हर शनिवार को अपने आवास से जिलाधिकारी कार्यालय वे साइकिल से आते रहे हैं।



.