मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Nov-2022 01:32 PM
KATIHAR : बिहार में इन दिनों लगातार रफ्तार का कहर जारी है। राज्य में बीते रविवार को सड़क हादसे में कुल 23 लोगों की मौत हो गयी। इसमें सबसे अधिक चर्चा में वैशाली का सड़क हादसा है। इसी कड़ी में अब सोमवार को एक ताजा मामला कटिहार से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आ रहा है। यहां सड़क हादसे में एक 5 वर्षीय बच्चे को अपनी जान निकल गई है।
बताया जा रहा है कि, कटिहार में एक तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने 5 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया है। जिसमें मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया चौक के निकट की बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस बल द्वारा इस बच्चे का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि, इससे पहले बिहार के वैशाली में सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 30 लोग जख्मी हो गए। 8 की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे हैं। ये सभी पूजा में शामिल थे।