बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
09-Nov-2020 07:41 AM
MADHEPURA : तीन आतंकियों को मारते हुए बीएसएफ के कैप्टन आशुतोष कुमार समेत चार जवान रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर के माछिल इलाके में शहीद हो गए. शहीद जवानों ने आतंकियों के घुसपैठ के मंसूबे को नाकाम करते हुए उन्हें मार गिराया.
दो साल पहले ही ज्वाइंन की थी नौकरी
हालांकि आंतकियों से लोहा लेते हुए बिहार के वीर सपूत बीएसएफ के कैप्टन आशुतोष कुमार शहीद हो गए. आशुतोष ने दो आतंकियों को मार गिराया. शहीद कैप्टन आशुतोष घैलाढ़ प्रखंड के भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के जागीर टोला वार्ड-17 के रहने वाले थे. उनके पिता रविंद्र भारती घैलाढ़ पशु अस्पताल में अनुसेवक हैं. दो साल पहले ही आशुतोष ने सेना में नौकरी ज्वाइंन की थी. वह नौ महीने से बॉर्डर पर तैनात थे.
दो बहनों के एकलौते भाई थे आशुतोष
रविवार की शाम पांच बजे जैसे ही उनके शहीद होने की सूचना मिली, पूरे गांव में मातम पसर गया. दोनों बहनों को अपने एकलौते भाई आशुतोष के शहीद होने की जानकारी जैसे ही मिली उनके घर में कोहराम मच गया. उनकी मां के विलाप को सुनकर कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है.
अहले सुबह घुसपैठ कर रहे थे आतंकी
बीएसएफ के तरफ से बताया गया कि रविवार की अहले सुबह बीएसएफ के 12 जवानों की टीम पाकिस्तान बार्डर से सटे माछिल इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी.इसी दौरान पांच आतंकियों को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करते देखा गया. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
दो आतंकियों को मारकर शहीद हो गए आशुतोष
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन आशुतोष ने दो आतंकियों को मार गिराया. हालांकि बाद में आतंकियों की गोलीबारी में आशुतोष समेत चार जवान शहीद हो गए. जबकि कुछ अन्य के घायल होने की सूचना है.