दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jul-2020 09:34 AM
PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मरने वालों की तादाद भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. सबसे ज्यादा डर 50 से ज्यादा उम्र के लोगों को है. बिहार में रविवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई. जिन 7 लोगों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई वह सभी 50 से ज्यादा उम्र के थे. मरने वालों में कांटी एनटीपीसी के एजीएम भी शामिल हैं.
मरने वाले सात लोगों में से दो लोग पटना के रहने वाले हैं. रविवार को कोरोना से पटना एम्स में चार और एनएमसीएच में तीन लोगों की मौत हो गई. पटना एम्स के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर से कांटी स्थित एनटीपीएसी के एजीएम 57 साल के जितेंद्र कुमार सिंह की रविवार को कोरोना से मौत हो गई. वे यूपी के बलिया के बहुआरा के रहने वाले थे और कुछ ही दिन पहले भागलपुर के कहलगांव से ट्रांसफर होकर कांटी आए गए थे.
इनके अलावा पटना के लालजी टोला गांधी के नवलकिशोर प्रसाद(70 साल), आरा के कारोबारी अनिल जैन (65 साल), पूर्णिया के अब्दूल सलाम (50 साल) की भी कोरोना से मौत हो गई. वहीं एनएमसीएच में पटेल नगर के गोपाल रजक(55 साल), मधेपुरा के फूलो राम (73 साल) और मुजफ्फरपुर के आनंद कुमार सिंह (50 साल) की कोरोना से मौत हो गई.