ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / कल से बदल जायेगा पटना का ट्रैफिक, छठ पूजा तक इन सड़कों पर...

कल से बदल जायेगा पटना का ट्रैफिक, छठ पूजा तक इन सड़कों पर नहीं चलेगीं गाड़ियां

17-Nov-2020 08:01 AM

PATNA : राजधानी पटना में कल से ट्रैफिक व्यवस्था बदलने जा रही है. छठ पूजा तक यातायात व्यवस्था में यह बदलाव जारी रहेगा. 18 नवंबर की दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक व्यवस्था में जिला प्रशासन की तरफ से बड़े बदलाव किए गए हैं. छठ पूजा के मौके पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने गाड़ियों के परिचालन पर ही रोक लगा देने का फैसला किया है.

गंगा घाटों तक के जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया है. अशोक राजपथ पर 18 नवंबर की दोपहर 2 बजे से 19 नवंबर की सुबह 9 बजे तक गाड़ियां नहीं चलेंगी. इसके अलावे दानापुर के आरा गोलंबर से दीदारगंज चेकपोस्ट तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. बेली रोड, पुरानी बायपास, न्यू बाईपास, बारी पथ, सुदर्शन पत्र, शेरशाह रोड, नवाब बहादुर शाह रोड से होकर अशोक राजपथ पर आने वाले लिंक रोड पर गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा.

जिला प्रशासन में छठ पूजा के दौरान कोरोना का संक्रमण नियंत्रित रखने के लिए यह कदम उठाया है. प्रशासन का मकसद है कि छठ घाटों तक गाड़ियों का आवागमन रोक कर गंगा घाटों पर भीड़ को कम किया जा सके और इसीलिए गंगा घाट पर छठ की मंजूरी देने के बावजूद गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.