दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Jun-2020 03:09 PM
KAIMUR: जमीन विवाद में पड़ोसी ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के दौरान किसान खेत में ट्रैक्टर चला रहा था. इस दौरान ही आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचा और किसान को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई है. यह घटना भभुआ थाना के सिकरा मोड़ के पास की है.
एसपी पहुंचे जांच करने
घटना की सूचना मिलने के बाद खुद एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी. मृतक के परिजनों ने बताया कि किसान जितेंद्र सिंह धान को लेकर खेत तैयार कर रहे थे. इस दौरान ही रामेश्वर सिंह ने गोली मारी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया है.
खेत को लेकर था विवाद
मृतक जितेंद्र के भाई रामदुलार सिंह ने बताया कि मेरे भाई ने चार साल पहले जमीन खरीदा था. इसको लेकर विवाद चल रहा था. भाई के नाम से ही जमीन था, लेकिन दूसरा पक्ष इस पर अपना हक जाते रहा है. इस दौरान ही आरोपी रामेश्वर सिंह अपने चार पांच लोगों के साथ पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही अपराधियों ने कैमूर में किसान बाप बेटे की खेत में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद आज एक और किसान की हत्या कर दी है.