बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
27-Nov-2020 01:48 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : इस वक़्त की बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां धान काटने के लिए अधौरा पहाड़ी से मैदानी इलाके में ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे मजदूरों के जत्था का ट्रैक्टर पहाड़ की घाटी में पलट गया. जब लोगों की पड़ी तो आसपास के लोगों द्वारा ट्रैक्टर को सीधा किया गया और उसके नीचे फंसे सभी लोगों को वहां से निकाल कर बस के माध्यम से सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया. इस घटना में एक 10 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दस से अधिक लोग घायल हैं.
ग्रामीण बताते हैं कि अधौरा प्रखंड के बड़वान कला से धान काटने के लिए 15 मजदूरों का जत्था ट्रैक्टर पर सवार होकर मैदानी इलाके में भभुआ आ रहा था तभी सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर का एक पहिया घाटी के खाई में चला गया जिससे ट्रैक्टर वहीं पर पलट गया. लोगों ने पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किया और उसके अंदर फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला. जहां एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मृतक 10 वर्ष का बताया जा रहा है. वहीं उसकी मां की हालत नाजुक है. कुल 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी को बस के माध्यम से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं अस्पताल प्रबंधक ने बताया कुल 12 लोग अभी तक यहां पहुंचे हैं जिनका इलाज हो रहा है. कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. हड्डी विशेषज्ञ चिकित्सक को भी बुला लिया गया है. एक बच्चे की मौत हुई है जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.