Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
13-Jul-2022 09:49 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: कैदी की पिटाई से गुस्साएं लोगों ने कोर्ट परिसर में हंगामा मचाया। परिजनों ने दरभंगा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। कोर्ट हाजत में बंदी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के खिलाफ परिजनों ने दरभंगा व्यवहार न्यायालय में जमकर हंगामा मचाया। कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों ने पुलिस पर कोर्ट हाजत में कैदी को पीटने करने का आरोप लगाया है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सदर थाना के भेलुचेक निवासी कुन्दन महतो दरभंगा जेल में बंद हैं। वह एस०सी०/ एस0टी० कांड सं0 - 127/21 में अभियुक्त है।
वकील ने बताया कि कोर्ट में हाजरी के लिए कुंदन को लाया गया था जिसे हाजत में रखा गया था। कोर्ट में हाजिरी करने के बाद हमलोग अपने सीट पर चले गए तो फिर हंगामा होने लगा। पुलिस क़ैदी को मारते हुए हाजत में ले गये और हाजत में भी उसकी जमकर पिटाई की गयी।
हाजत प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ कुंदन महतो सहित अन्य कैदियों को मारने पीटने लगे जिसके बाद कैदियों के द्वारा विरोध करने पर जान बच पायी। जिसके बाद परिजनों ने एक लिखित आवेदन विधिक सेवा पदाधिकारी सेवा प्राधिकार दरभंगा व्यवहार न्यायालय को दिया है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।