ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / कोरोना काल में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए डाले जा रहे...

कोरोना काल में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए डाले जा रहे वोट, सैनिटाइजर से लेकर गलब्स तक का है इंतजाम

22-Oct-2020 11:27 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं जो शाम के पांच बजे तक डाले जाएंगे. इस चुनाव में राज्य के कुल 4 लाख 48 हजार 302 स्नातक मतदाता आज अपना मतदान करेंगे. 

पटना, नालंदा और नवादा में  स्नातक सीट के लिए 181 और पटना शिक्षक के लिए 80 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बल, वेबकास्टिंग टीम और वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है. सभी बूथों से बेवकास्टिंग की जा रही है. इसके साथ ही वोटर को मास्क पहनकर ही वोट डालने दिआ जा रहा है.  बूथ पर आने के साथ ही थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही है. बॉडी टेम्परेचर नॉर्मल रहने पर ही वोट डालने दिया जा रहा है. इसके बाद सेनेटाइजर और गलब्स दिया जा रहा है. 

वोट देकर बाहर निकले मतदाता ने बाताया कि पहले से मन में कोरोना और वोट को लेकर भर था पर मतदान केंद्र पर आने के बाद डर खत्म हो गया. प्रशासन और आयोग की तरफ से सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं .