मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Jul-2022 12:10 PM
KATIHAR : भीषण सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई है। सभी मजदूर नागालैंड में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम में लगे थे। सभी कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बीते शनिवार को सभी मजदूर ऑटो पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित टैंकर ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत है गई, जिसमें चार कटिहार के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पांच दिन पहले ही कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित रज्जीगंज गांव से मजदूरी करने के लिए नागालैंड गए थे। मृतकों की पहचान रघुवंश महतो, पंकज कुमार, संजय कुमार और शिव नंदन कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतकों की उम्र 19 से 24 साल के बीच थी। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
नागालैंड पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी शवों को बिहार भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।