युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
13-Dec-2019 01:16 PM
PATNA: आज के जमाने की लड़कियां लड़कों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं. हर फील्ड में लड़कियां आगे बढ़कर लड़कों को टक्कर दे रही हैं. महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ समाज के लिए भी एक मिसाल पेश कर रही हैं. लेकिन इस समाज में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो महिलाओं को कम आंकते हैं और उन्हें उनके रंग रूप को लेकर प्रताड़ित करते हैं.
राजधानी पटना की रहने वाली वंदना सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है. जिस बहू को ससुरालवालों ने उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारे और बेटी पैदा करने पर घर से निकाल दिया वही वंदना आज राज्य ज्यूडिशियरी की परीक्षा पास कर जज बन गई हैं. ससुराल से निकाले जाने के बाद वंदना ने अपना हौसला कभी भी टूटने नहीं दिया और अपनी बेटी को पालते हुए हायर एजुकेशन जारी रखा और एग्जाम क्लीयर करके वो जज बन गईं.
वंदना का मायके मोकामा के राम शरण टोला में है. उसकी शादी साल 2015 में पटना में हुई. जब शादी हुई थी तो वह मोकामा में नियोजित शिक्षक थी. शादी के बाद वंदना ने पटना आकाशवाणी में ट्रांसमिशन एग्जिक्यूटिव का पद संभाला. वंदना ने बताया कि शादी के एक साल बाद उसे बेटी हुई. जिसके बाद ससुराल वाले उसके सांवले रंग के साथ लड़की को जन्म के लिए ताने देने लगे. ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वंदना को अपनी 20 दिन की बेटी को लेकर ससुराल छोड़कर मायके आना पड़ा. विधि स्नातक वंदना को बाढ़ कोर्ट के वकील मधुसूदन शर्मा ने जज की परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. जिसके बाद उन्होंने इसकी तैयारी की और 29 नवंबर को बिहार की न्यायिक परीक्षा पास कर ली और वो जज बन गईं.