ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ पहुंची ससुराल, परिजनों ने पहुंचाया थाने; हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनियारपुर गांव में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ देख परिजनों ने जमकर हंगामा किया और दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार की है, जब महिला अपने प्रेमी के साथ गांव पहुंची थी।

Bihar News :
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनियारपुर गांव में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ देख परिजनों ने जमकर हंगामा किया और दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार की है, जब महिला अपने प्रेमी के साथ गांव पहुंची थी। 


जानकारी के मुताबिक, मुनियारपुर गांव निवासी महिला गुड़िया की शादी 13 साल पहले अनिल सिंह से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि अनिल बोल नहीं सकते हैं और उनकी पत्नी कई बार घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है।


महिला के ससुर ने आरोप लगाया कि उनकी बहू गुड़िया का मुंगेर निवासी राजू नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले वह अपने पति अनिल और तीनों बच्चों को लेकर चेन्नई चली गई थी, जहां राजू भी काम करता है। वहीं रहते हुए वह राजू के साथ रहने लगी। जब अनिल ने इसका विरोध किया तो राजू ने उसके साथ मारपीट की।


शुक्रवार को गुड़िया अपने प्रेमी राजू के साथ एक बार फिर गांव पहुंची और अनिल से पैसे मांगने लगी। इसकी सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मधुसूदनपुर थाना भेज दिया। राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी महिला से केवल जान-पहचान है और वह सिर्फ उसे घर छोड़ने आया था। उसने किसी प्रकार के प्रेम संबंध या मारपीट के आरोप से इनकार किया है।


मधुसूदनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन आरोपों की पुष्टि के लिए दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल है। लोग महिला के बार-बार प्रेमी के साथ भागने और फिर वापस लौटने पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं, बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता