ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Cricket: टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 3 में इंग्लैंड के 2 बल्लेबाज शामिल

Cricket: जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 3,054* रन बनाकर इतिहास रच दिया है। रिकी पोंटिंग और एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ा। देखिए भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट...

Cricket
जो रूट, रिकी पोंटिंग
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Cricket: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन इतिहास रच दिया। अपनी पारी का 55वां रन बनाते ही उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए और इस प्रारूप में यह आंकड़ा छूने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने भारत के खिलाफ 33 टेस्ट मैचों की 60 पारियों में 58.73 की औसत से 3,054* रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक, 13 अर्धशतक और 218 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। खास बात यह है कि उन्होंने भारत में खेलते हुए 1,272 रन बनाए हैं।


इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 29 टेस्ट मैचों की 51 पारियों में 54.36 की औसत से 2,555 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इस दौरान 257 रन रहा है और भारत में खेलते हुए उन्होंने 662 रन बनाए हैं। जबकि तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक हैं। जिन्होंने 30 टेस्ट में 47.66 की औसत से 2,431 रन बनाए हैं। जिसमें 7 शतक, 9 अर्धशतक और 294 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। कुक ने भारत में खेलते हुए 13 टेस्ट में 1,235 रन बनाए हैं।


वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 24 टेस्ट की 46 पारियों में 58.90 की औसत से 2,356 रन बनाए हैं। जिसमें 11 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इस दौरान 192 रन रहा है और भारत में खेलते हुए उन्होंने 10 टेस्ट में 805 रन बनाए हैं।


इधर रूट का प्रदर्शन लॉर्ड्स टेस्ट में भी शानदार रहा है। जहां उन्होंने पहले दिन 191 गेंदों पर 9 चौकों के साथ नाबाद 99 रन बनाए हैं। दूसरे दिन वह एक रन बनाते ही 37वां टेस्ट शतक पूरा कर सकते हैं। जिससे वह राहुल द्रविड़ और स्मिथ (36 शतक) को पीछे छोड़कर टेस्ट शतकों की सूची में टॉप-5 में शामिल हो जाएंगे। यह उपलब्धि रूट को विश्व क्रिकेट में और ऊंचा दर्जा दिलाने का काम करेगी।

संबंधित खबरें