ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Patna News: लालू यादव के पोते के स्वागत में झूमे किन्नर, तेजस्वी-राजश्री के बेटे को मिला आशीर्वाद

Patna News: राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर आज शुक्रवार सुबह खास माहौल बन गया। किन्नरों की टोली दे लालू आवास पर माहौल बना दिया। अपने नृत्य और संगीत लालू परीवार का खुब मनोरंजन किया।

Patna News: लालू यादव के पोते के स्वागत में झूमे किन्नर, तेजस्वी-राजश्री के बेटे को मिला आशीर्वाद
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर आज शुक्रवार सुबह खास माहौल बन गया। गुरुवार को उनकी बहु राजश्री पटना पहुंचीं, साथ ही लालू प्रसाद यादव के पोते इराज भी पटना आए। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी में आज किन्नर समाज के लोग राबड़ी आवास पहुंच गए। वे वहां बधाई देने के साथ-साथ खुशी में झूमते और नाचते नजर आए।


बता दें कि किन्नरों की टोली दे लालू आवास पर माहौल बना दिया। अपने नृत्य और संगीत लालू परीवार का खुब मनोरंजन किया। इसके साथ ही इस रंगीन माहौल को लालू यादव, उनकी बहु राजश्री और पत्नी राबड़ी देवी ने लुफ्त उठाया। वहीं, किन्नरों की टोली पहुंची लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ तेजस्वी यादव से मिली। तेजस्वी यादव के दूसरे संतान उनके पुत्र इराज को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को भी मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। 


बता दें कि तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव हाल ही में माता-पिता बने हैं। गुरुवार को उनका बेटा पहली बार दिल्ली से पटना पहुंचा, जिसे लेकर पूरे यादव परिवार में खुशी का माहौल है। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर में भी चहल-पहल देखी गई।


किन्नर समाज की ओर से यह पारंपरिक बधाई बिहार की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रही है, और किसी भी शुभ अवसर, विशेषकर संतान जन्म पर, किन्नरों द्वारा बधाई देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। तेजस्वी के बेटे के आगमन को लेकर किन्नरों ने आशीर्वाद देते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी भावुक नजर आए। किन्नरों को सम्मानपूर्वक बधाई देने के बाद भोजन और दक्षिणा भी प्रदान की गई। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

रिपोर्ट- प्रेम राज