ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या: चाकू से गोदा, गोली मारी, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या कर शव गड्ढे में फेंका गया। प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Bihar
हत्या से सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान अरुण महतो का 23 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव का रहने वाला था।


पुलिस यह आशंका जता रही है कि घटना का कारण प्रेम-प्रसंग हो सकता है, क्योंकि छोटू का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा से आलापुर जाने वाली सड़क पर गौड़ा बहियार की है। गड्ढे से छोटू की लाश जब मिली तब  पैर रस्सी से बंधा हुआ था। यह दृश्य हत्या की बर्बरता को दर्शाता है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले छोटू कुमार के साथ मारपीट की गई होगी फिर चाकू से हमला किया गया होगा। उसके बाद अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।


हालांकि, जहां लाश मिली है, वहां किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या के बाद लाश को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि हत्या कहां हुई थी और लाश को यहां क्यों फेंका गया। जिसके द्वारा पहचान की गई है उसके मुताबिक पुलिस को शक है कि हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, क्योंकि छोटू का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। आशंका जताई जा रही है कि रात को जब छोटू अपनी प्रेमिका से मिलने गया हो तो लड़की के परिजन ने उसे देख लिया हो और हत्या के बाद लाश को यहां फेंक दिया हो ।


तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं पर छानबीन में जुट गई। FSL टीम को भी बुलाया गया है। प्रथम दृष्टिया लग रहा है कि कहीं अन्य जगह हत्या करने के बाद लाश को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी पॉइंट्स जांच के विषय हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन जांच जारी है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता