बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
06-Oct-2022 09:35 PM
PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि हम पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी नगर निकाय प्रतिनिधियों के पक्ष में खुलकर सामने आ गये हैं। जनप्रतिनिधियों के अधिकार को बहाल करने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।
बता दें कि आज जीतनराम मांझी का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए ट्विटर पर यह लिखा है कि "उच्च न्यायलय के फैसले के बाद राज्य के निकायों के विकास एवं वर्तमान हालात को ध्यान में रखकर मैं माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से आग्रह करता हुं कि जब तक सूबे में नगर निगम/परिषद/पंचायत के चुनाव की अधिसूचना जारी ना हो तब तक के लिए निकाय जनप्रतिनिधियों के अधिकार को बहाल रखा जाए।"
गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय ने नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दी है यह रोक अत्यंत पिछड़ी जाति के आरक्षण मामले को लेकर लगायी गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। ऐसे में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार से जनप्रतिनिधियों के पक्ष में बड़ी मांग रखी है। उन्होंने आग्रह किया है कि जब तक नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होती है तब तक जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को बहाल किया जाए।