कितने अमीर हैं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन? चुनावी हलफनामे में संपत्ति और 5 मामलों का खुलासा खगड़िया पुलिस ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब घर बैठे ऑनलाइन होगी शिकायत और सत्यापन लालू यादव के कथित आलीशान बंगले पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी के बाद अब नीरज कुमार ने भी की बंगले में स्कूल खोलने की मांग PURNEA: बिहार सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बनमनखी में दुकानों पर चला बुलडोजर वाहन जांच के दौरान 2.885 KG चांदी और 4 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसरों को लिखने भी आता ! BEO ने एक पन्ने की चिट्ठी में 12 से अधिक गलती की Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
05-May-2022 07:51 AM
BANKA : अपने साले की शादी में जाना पप्पू यादव को भारी पड़ गया। दरअसल साले की शादी में पहुंचे जीजा पप्पू यादव के साथ मजाक मजाक में बड़ा कांड हो गया है। खबर बांका जिले से है यहां एक शख्स के ऊपर ससुराल में जानलेवा हमला हुआ है। मामला बांका जिले के कटोरिया थाना इलाके का है। यहां के महादेवावरण में पप्पू यादव नाम का एक शख्स अपने साले की शादी में शामिल होने पहुंचा था लेकिन ससुराल में ही उस पर जानलेवा हमला हो गया।
बताया जा रहा है कि पप्पू यादव पहाड़पुर गांव का रहने वाला है। बीते 27 अप्रैल को वह अपने साले संतोष यादव की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। ससुराल में दो युवकों विकास और शिवा ने जीजा–साले के रिश्ते में पप्पू के साथ मजाक शुरू कर दिया। शुरुआत में सब कुछ मजाक तक ही बना रहा लेकिन पप्पू यादव को जब मजाक बर्दाश्त नहीं हुआ तो विवाद बढ़ गया। पप्पू शरारत पर नाराज हुआ तो रिश्ते में साले लगने वाले विकास और शिवा ने जीजा पप्पू यादव को गर्म तेल की कड़ाही में डाल दिया। इसके बाद पप्पू अपने ससुराल से लौटा और पंचायत के सामने न्याय की गुहार लगाई।
मामला पंचायत में नहीं निपटा तो पप्पू पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस में पप्पू यादव की तरफ से रिश्ते में साले लगने वाले विकास और शिवा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने घायल पप्पू को कटोरिया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस इलाके में जीजा पप्पू यादव और उनके सालों की कहानी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।