BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
24-Dec-2019 05:42 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 10 महिला विधायक चुनी गई हैं. इसमें से कुछ पहली बार चुनी गई हैं तो कुछ दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं. इसमें से कुछ के पति तो किसी के पिता दबंग रह चुके हैं. हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी चुनाव जीती हैं. वहीं, बड़कागांव से जीतीं अंबा प्रसाद सबसे कम उम्र की विधायक बनी हैं.
ये हैं झारखंड के सबसे गरीब MLA, संपत्ति के नाम पर मात्र 30 हजार रुपए, मंत्री को बुरी तरह से हराया
कांग्रेस के दोनों महिला विधायक का परिवार दबंंग
झरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार पूर्णिमा सिंह की जीत हुई हैं. पूर्णिमा सिंह के पति नीरज सिंह थे. नीरज झरिया के दबंग थे. 2017 में इनकी हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप चचेरे भाई और विधायक रह चुके संजीव सिंह पर लगा हैं. वही, बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साहू भी दबंग किस्म के हैं. वह खुद विधायक रहे चुके हैं. योगेंद्र पर 24 केस दर्ज हैं. इसमें में रंगदारी से लेकर हत्या तक का मामला दर्ज है. फिलहाल वह जेल में बंद हैं.
हेमंत सोरेन की भाभी समेत से ये महिला जीतीं
हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन जामा से चुनाव जीतीं हैं. इनके अलावे निरसा से बीजेपी की अपर्णा सेन, कोडरमा से बीजेपी की नीरा यादव, छतरपुर से बीजेपी की पुष्पा देवी, रामगढ़ से कांग्रेस की ममता देवी, ईचागढ़ से जेएमएम की सबिता देवी, मनोहरपुर से जेएमएम की जोबा मांझी समेत दस महिला इस बार विधानसभा पहुंची हैं. विधानसभा में अबतक का सबसे अधिक संख्या हैं. इस चुनाव में कुल 200 से अधिक महिला चुनावी मैदान में थी. लेकिन सफलता दस को मिली हैं.