ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / झारखंड के जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादी बनकर पहुंचे बिहार के विधायक, देखकर...

झारखंड के जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादी बनकर पहुंचे बिहार के विधायक, देखकर लोग भी रह गये हैरान

22-Sep-2022 07:28 PM

BHAGALPUR: जनता दरबार में अमूमन आम लोग ही नजर आते हैं लेकिन झारखंड सरकार के जनता दरबार में आम नहीं बल्कि खास लोग पहुंचे जिसे देखकर अधिकारी और वहां मौजूद आम जनता भी दंग रह गये। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार बीजेपी के विधायक ललन कुमार की जो फरियादी के रूप में जनता दरबार में मौजूद थे। झारखंड में आयोजित जनता दरबार में शामिल होने बिहार से आए बीजेपी विधायक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


अब आप जानना चाहेंगे कि विधायक जी को किस बात की कमी है कि वे जनता दरबार में फरियाद लगाने गये थे। आपका सवाल लाजमी है जिसका जवाब यह है कि एक जमीन के सिलसिले में विधायक ललन कुमार जनता दरबार में फरियाद लगाने गये हुए थे। ललन कुमार पीरपैंती से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 


दरअसल ढाई महीने पहले झारखंड की सरकार ने इनके शेल्टर होम पर बुलडोजर चला दिया था। जमीन उनकी मां कुलेश्वरी देवी के नाम से है। रास्ते को लेकर इस जमीन पर विवाद चल रहा था। जमीन का यह एरिया बिहार और दूसरा झारखंड की सीमा पर है। जो भागलपुर के बाराहाट के पास है। ढाई महीने पहले गोड्डा के मेहरमा सीओ की उपस्थिति में ललन कुमार के आवास के पास बने सेल्टर होम पर बुलडोजर चला दिया गया। जिसे बीजेपी विधायक ने गलत बताया था। 


जिसके बाद अब वे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नाम से लिखे आवेदन के साथ गोड्डा में आयोजित जनता दरबार में फरियाद लगाने पहुंच गये। सीएम हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में ललन कुमार ने यह जिक्र किया कि सीओ के आदेश के बाद उन्होंने एक कट्ठा छह धुर जमीन खाली किया था। जिसके बाद संथाल परगना के कमिश्नर के आदेश पर उन्हें फिर से वह जमीन वापस मिल गयी। लेकिन अब तक ना तो जमाबंदी में सुधार  हुआ और ना ही मालगुजारी रसीद ही निर्गत की गयी। इस जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की अपील की गयी है। गोड्डा में आयोजित जनता दरबार में मौजूद डीसी ने विधायक से आवेदन लिया और इसे पदाधिकारियों को देखने का निर्देश दिया।