ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा की पहल, निजी खर्च से 41 सैनिटाइजेशन मशीन BDO को उपलब्ध कराया

22-May-2021 04:17 PM

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से लोग काफी परेशान हैं। इस वैश्विक महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री व झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा भी मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए नीतीश मिश्रा ने अपने निजी खर्च पर 41 सैनिटाइजेशन मशीन उपलब्ध कराया। झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों व नगर पंचायत के लिए 41 सैनिटाइजेशन मशीन झंझारपुर,लखनौर व मधेपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराया गया।

  

झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने बताया कि झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के जिस गांव या वार्ड में सैनिटाइजेशन की आवश्यकता होगी वहां इन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। सैनिटाइजेशन मशीन में प्रयोग होने वाला डिसइंफेक्टेन्ट मधुबनी ज़िला प्रशासन ने सभी प्रखंड मुख्यालय को उपलब्ध कराया है। नीतीश मिश्रा ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन बहुत जरूरी है। जिसे लेकर उन्होंने निजी खर्च से 41 सैनिटाइजेशन मशीन बीडीओ को उपलब्ध कराया गया है। जिसके जरिए कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए गांव और वार्ड को सैनिटाइज किया जाएगा।