दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Jun-2020 01:42 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : एक भीषण रोड एक्सीडेंट में विधायक के बेटे की जान बाल-बाल बची है. एमएलए का बेटा 100 की स्पीड में गाड़ी चला रहा था. इस दौरान उसकी कार 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. हालांकि उसकी जान बच गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मामला मोकामा बाइपास का है. जहां निर्माणाधीन पुलिया में एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. यह कार कोई और नहीं बल्कि मटिहानी से जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो का बेटा अमित कुमार चला रहा था. इस दुर्घटना में अमित कुमार और उनका एक साथी सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए.
मोकामा थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गड्ढे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. विधायक का बेटा अपने दोस्त के साथ 100 से अधिक की स्पीड में कार लेकर बेगूसराय आ रहा था. इसी बीच मोकामा बाइपास में निर्माणाधीन पुलिया में गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीद गहरे गड्ढे में पलट गई.
मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन शर्मा के निर्देश पर सबइंस्पेक्टर चंद्रभूषण सिन्हा ने दोनों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. अस्पताल से इलाज के बाद उसे घर पर लाया गया है.