ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

तीन तलाक बिल पर जदयू ने कर दी BJP की मदद, विरोध में वोटिंग के बजाय सदन का किया बहिष्कार, राज्यसभा से पास हुआ बिल

31-Jul-2019 02:23 PM

By 8

DELHI: तीन तलाक बिल पर जेडीयू और बीजेपी के बीच अंदरखाने हुई सेटिंग काम कर गयी. तीन तलाक बिल का पुरजोर विरोध का एलान करने वाले नीतीश कुमार की पार्टी के सांसदों ने राज्यसभा में वोटिंग का बहिष्कार कर दिया. JDU ने राज्यसभा में तीन तलाक बिल के खिलाफ वोटिंग नहीं की. जदयू के वोट बहिष्कार के कारण तीन तलाक बिल राज्यसभा से पास हो गया. FIRST BIHAR JHARKHAND ने पहले ही खबर दी थी कि तीन तलाक बिल को लेकर जदयू और भाजपा में पहले ही सेटिंग हो गयी है. आज उस पर मुहर लग गयी. जदयू ने की भाजपा की मदद दरअसल, बीजेपी सूत्रों ने पहले ही खबर दी थी कि तीन तलाक बिल पर JDU और BJP के बीच अंडरस्टैंडिंग बन चुकी है. रास्ता ऐसा निकाला गया जिससे सांप भी मर जाये और लाठी भी ना टूटे. नतीजा ये हुआ कि तीन तलाक बिल पर आज जब राज्यसभा में वोटिंग हुई तो जदयू ने इस बिल के खिलाफ वोट करने के बजाय वोट का बहिष्कार कर दिया. जदयू के 6 राज्यसभा सांसदों ने अगर तीन तलाक बिल के खिलाफ वोट किया होता तो सरकार के लिए इसे राज्यसभा से इसे पास कराना मुश्किल हो जाता. सिर्फ भाषण से तीन तलाक बिल का विरोध इससे पहले बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में जदयू ने भाषण में तीन तलाक बिल का पुरजोर विरोध करने का दिखावा जरूर किया. जदयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए जागरूकता पैदा की जानी चाहिये. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि वे न इस बिल के समर्थन में बोलेंगे न समर्थन करेंगे. इसके बाद जदयू के सांसदों ने राज्यसभा का बहिष्कार कर दिया. BJP के प्रेशर में नीतीश दरअसल, नीतीश कुमार की मजबूरी है कि वे बीजेपी का खुला विरोध नहीं कर सकते. बिहार में उनकी सरकार बीजेपी की मदद से चल रही है. तीन तलाक बिल को बीजेपी ने अपने लिए इज्जत का मामला बना लिया था. ऐसे में तीन तलाक बिल के खिलाफ संसद में वोटिंग नीतीश की मुश्किलें बढ़ा सकती थीं. लिहाजा, बीच का रास्ता निकाला गया, सांप भी मर गया और लाठी भी नहीं टूटी.