बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
03-Oct-2022 04:57 PM
PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा की शुरुआत के साथ ही बिहार में विपक्ष और सत्ताधारी दल के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। जेडीयू ने जहां प्रशांत किशोर को बीजेपी का एजेंट बताया है वहीं बीजेपी ने कहा है कि जेडीयू ने सोंची समझी रणनीति के तहत पीके को मैदान में उतारा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रशांत किशोर की यात्रा की फंडिंग कर रही है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि ललन सिंह भी एक बार नीतीश कुमार के अंतड़ी का दांत गिनने के लिए चले थे लेकिन बाद में जाकर उन्हीं से मिल गए थे। जो खेल कभी ललन सिंह ने खेला था आज वही खेल प्रशांत किशोर के जरिए खेल रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि ललन सिंह खुद को बहुत ही ज्ञानी आदमी समझते हैं लेकिन एक बार खुद वो इतने हाताशा में चले गए थे कि नीतीश कुमार के अंतड़ी का दांत गिनने के लिए चल दिए थे। उस समय यह चर्चा थी कि नीतीश कुमार ने जानबूझकर ललन सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया है। नीतीश कुमार कहते थे कि ललन सिंह जितना उनके खिलाफ बोलेंगे उनका वोट बैंक उतना ही मजबूत होगा। 2010 के चुनाव में ललन सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ माहौल बना रहे थे, लेकिन बाद में उनसे माफी मांगकर गले मिल गए।
उन्होंने कहा कि ठीक वही काम आज जेडीयू के लोगों ने प्रशांत किशोर के साथ किया है। इन्हीं लोगों ने प्रशांत किशोर को यात्रा पर भेजा है और बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं लेकिन आने वाले समय में ये लोग फिर से प्रशांत किशोर को अपने साथ मिला लेंगे। यह और कुछ नहीं बल्कि जेडीयू की धूर्त राजनीत का एक हिस्सा मात्र है। प्रशांत किशोर के नाम पर ललन सिंह अपना अनुभव बता रहे हैं। जो खेल ललन सिंह ने पहले खेला है वही खेल अब प्रशांत किशोर से खेलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के हर बच्चे के डीएनए में लोकतंत्र का जीन भरा हुआ है, वे अच्ची तरह से जानते हैं कि उनका कौन हितैषी है और कौन दुश्मन है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष ने मनेर में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा है कि बालू और शराब माफिया को संरक्षण देने वाले लोगों के बिहार की सत्ता में बैठने के बाद उसका असर दिखने लगा है। पटना के मनेर से जो नरसंहार का सिलसिला शुरू हुआ है वह रूकने वाला नहीं है। उन्होंने जनता राज पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार को भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के साथ मिलकर बहुत ही आनंद आ रहा है। नीतीश कुमार भय का वातावरण बनाकर बिहार को कहां ले जाना चाहते हैं, यह बिहार की जनता जानना चाहती है।