Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
18-Feb-2022 04:35 PM
DESK : यूपी के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नीतीश की पार्टी जेडीयू ने टिकट देकर एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया है. दरअसल, मल्हनी विधानसभा सीट से जेडीयू ने जिस बाहुबली को टिकट दिया है वह हिस्ट्रीशीटर है, उस पर हत्या का आरोप है. अब उसका नामांकन रद करने की बात हो रही है. धनंजय सिंह के खिलाफ अजीत सिंह की पत्नी ने लिखा निर्वाचन अधिकारी जौनपुर को पत्र लिखकर नामांकन रद करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि धनंजय सिंह ने गलत जानकारी के साथ नामांकन दाखिल किया है.
रानू सिंह ने पत्र में लिखा है कि मेरे पति अजीत सिंह की हत्या धनंजय सिंह ने कराया है. इनके खिलाफ लखनऊ की CGM कोर्ट द्वारा NBW जारी है, जिसमे इनकी धारा 82 की कार्यवाही भी हो चुकी है, यह 25000 के ईनामी भी है. रानू सिंह ने लिखा है कि ऐसे अपराधी जो कानून का भगोड़ा हो उसे किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ने का कानूनी एवं संवैधानिक अधिकार नहीं है. इनका नामांकन रद्द करते हुए संविधान एवं कानून का पालन करवाने की कृपा करें एवं झूठा शपथ पत्र देने के खिलाफ कानून संगत कारवाही करें.

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे जेडीयू ने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की. उसमें 25 हजार के इनामी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे धनंजय सिंह का नाम भी शामिल है. पूर्वांचल में आतंक का पर्याय माने जाने वाले धनंजय सिंह पर स्कूल में पढ़ने के दौरान ही एक टीचर की हत्या का आरोप लगा था. उसके बाद धनंजय सिंह पर दर्ज संगीन मुकदमों की फेहरिश्त बहुत लंबी है.
जेडीयू ने औपचारिक तौर पर जब यूपी चुनाव में अपने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की उससे पहले धनंजय सिंह ने अपना नामांकन भी कर दिया था. जमानत पर बाहर आये बाहुबली धनंजय सिंह ने बुधवार को अपना पर्चा दाखिल किया. धनजय सिंह को उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट से जेडीयू का उम्मीदवार बनाया गया है. धनंजय सिंह के नामांकन के दौरान एक और बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह भी साथ थे. हम आपको बता दें कि जेडीयू ने उत्तर प्रदेश में अब तक 37 उम्मीदवार उतारे हैं जिसमें से एक बाहुबली धनंजय सिंह भी है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धनंजय सिंह का एक वीडियो ट्विट किया था. अखिलेश यादव ने धनंजय का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर किया था और सीएम योगी से पूछा था कि 25 हजार का इनामी मुजरिम मजे से क्रिकेट कैसे खेल रहा है. अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद उत्तर प्रदेश में धनंजय सिंह को लेकर सियासत शुरू हो गयी थी. हालांकि एक दिन पहले ही धनंजय सिंह ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी थी कि उसे सारे मामलों में जमानत मिल गयी है और वह जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहा है.