BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
14-Nov-2020 09:51 AM
DESK : हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे हैं. इस बार पीएम राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला बॉर्डर पहुंचे है जहां वो बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे. पीएम मोदी के साथ सीडीएस बिपिन रावत, आर्मी चीफ एमएम नरवणे और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना मौजूद हैं.
आपको बता दें कि पिछली बार पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी. आर्मी ड्रेस में पीएम मोदी जवानों के बीच पहुंचे और उनके बीच मिठाइयां बांटी थी. इससे पहले 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना और ITBP के जवानों के बीच दीवाली मनाई थी.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामना देने के साथ-साथ अपील भी की है कि वे एक दीया सीमा पर तैनात जवानों के नाम जलाएं. पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'इस दिवाली, आइए एक दीया सैल्यूट टू सोल्जर्स (सैनिकों को सलाम) के तौर पर भी जलाएं. सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे दिल में जो आभार है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं."
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020
Wishing everyone a Happy Diwali! May this festival further brightness and happiness. May everyone be prosperous and healthy.
This Diwali, let us also light a Diya as a #Salute2Soldiers who fearlessly protect our nation. Words can’t do justice to the sense of gratitude we have for our soldiers for their exemplary courage. We are also grateful to the families of those on the borders. pic.twitter.com/UAKqPLvKR8
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2020