मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2019 08:49 AM
VAISHALI/PURNIA : सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट के खिलाफ आज का बंद भले ही वामदलों ने बुलाया हो लेकिन सड़क पर सबसे ज्यादा सक्रिय जन अधिकार पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिख रहे हैं। पप्पू यादव के समर्थकों ने हाजीपुर में सड़क पर उतरकर गांधी सेतु को जाम कर दिया है। गांधी सेतु जाम होने की वजह से पटना आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गई है।
उधर पूर्णिया और खगड़िया में भी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से सड़क पर दिख रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर चल रही गाड़ियों को निशाना बनाया है।
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है। वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है।