ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

आम आदमी पर महंगाई की मार.. अनाज, फल, सब्जी, मांस-मछली की कीमत में बेतहाशा वृद्धि

आम आदमी पर महंगाई की मार.. अनाज, फल, सब्जी, मांस-मछली की कीमत में बेतहाशा वृद्धि

15-Feb-2022 09:37 AM

DESK : महंगाई से आम आदमी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 में खाद्य 1 वस्तुओं की महंगाई बढ़कर 10.33% हो गई, जबकि दिसंबर, 2021 में यह 9.56% थी. मुख्य रूप से दालों, अनाज, धान, सब्जियों, दूध, मांस, मछली और अंडे, आलू, प्याज में मासिक आधार पर महंगाई बढ़ गई है. जबकि गेहूं, फलों, में महंगाई घटी है.


सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार तेल और वसा खंड में खुदरा मुद्रास्फीति 18.7 प्रतिशत रही। ईंधन एवं प्रकाश, कपड़ा और जूता-चप्पल (फुटवियर) तथा परिवहन एवं संचार क्षेत्रों समेत अन्य खंडों में महंगाई दर सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़ी. अनाज और उसके उत्पादों की महंगाई दर बढ़कर जनवरी में 3.39 प्रतिशत रही जो दिसंबर 2021 में 2.62 प्रतिशत थी.


जनवरी में खुदरा महंगाई दर RBI के अनुमान से भी आगे निकल गई. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक यह दर 6.01% रही, जो पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि यह 6% रह सकती है. RBI ने 2022 की पहली तिमाही में खुदरा महंगाई दर 5.7% रहने का अनुमान जताया था.


राज्यों पर नज़र डाली जाए तो सबसे अधिक खुदरा महंगाई हरियाणा में दर्ज की गई है. NSO के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में जनवरी महीने में खुदरा महंगाई की दर 7.23 प्रतिशत रही, जो सबसे अधिक है. इसके बाद पश्चिम बंगाल में महंगाई दर्ज की गई है. सबसे कम महंगाई पंजाब में देखने को मिली है. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी महीने में खुदरा महंगाई शहरों के मुकाबले गांवों में अधिक रही है. जनवरी महीने में गांवों में खुदरा महंगाई की दर 6.12 प्रतिशत रही तो शहरों में 5.91 प्रतिशत दर्ज की गई.