ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

जनता कर्फ्यू के बीच मुंबई से दरभंगा पहुंचे हजारों रेल यात्री, पटना पहुंचे यात्रियों की स्क्रीनिंग

22-Mar-2020 08:48 AM

PATNA : मुंबई से बिहारियों को लेकर चली ट्रेनें अब राज्य में पहुंच चुकी हैं। दरभंगा स्टेशन पर पहुंची पवन एक्सप्रेस के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। हजारों की तादाद में मुंबई से चलकर या यात्री दरभंगा पहुंचे हैं दरभंगा स्टेशन पर यात्रियों की पूरी स्क्रीनिंग की गई है इसके बाद ही इन्हें स्टेशन से बाहर निकलने दिया गया है। 


पटना जंक्शन पर पहुंचे रेल यात्रियों की भी लगातार थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। आपको बता दें कि मुंबई से हजारों की तादाद में लोग कोरोना वायरस के कारण वापस घर लौट रहे हैं। इनमें बड़ी तादाद महाराष्ट्र के अंदर रोजगार करने वाले बिहारियों की है। 



बिहार के ज्यादातर स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। समस्तीपुर पटना राजेंद्र नगर टर्मिनल दानापुर पाटलिपुत्र जंक्शन सहित तमाम रेलवे स्टेशन बिल्कुल बंद पड़े हैं। रेलवे ने मुंबई से आने वाले रेल यात्रियों को उनके ठिकाने तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया है बिहार की सीमा में प्रवेश के बाद बक्सर स्टेशन पर भी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।