बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
31-Oct-2020 09:20 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है. चिराग 38 साल के हो गए हैं, लेकिन पहली बार वह अपने पापा रामविलास पासवान के बगैर जन्मदिन पर खालीपन महसूस कर रहे हैं.
अपने जन्मदिन के मौके पर आज चिराग पासवान मां पटन देवी की शरण में पहुंचे और पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के बाद बाहर निकले चिराग पासवान ने कहा कि आज पापा की याद सबसे ज़्यादा आ रही है. आज मेरा पहला जन्मदिन है जब पापा साथ नहीं हैं.पिछले जन्मदिन पर पापा साथ थे और इस बार अकेले छोड़ गए.
बता दें कि चिराग पासवान ने आधी रात को रामविलास पासवान का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें रामविलास पासवान ने चिराग को लेकर अपने दिल की बात से जाहिर की थी. विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग जाकर चुनाव लड़ रहे चिराग पासवान के लिए मौजूदा वक्त संघर्ष का है. एक तरफ चुनाव के ठीक पहले रामविलास पासवान का निधन और उसके बाद नीतीश को शिकस्त देने की चुनौती ले चुके चिराग जानते हैं कि फिलहाल यह वक्त जश्न का नहीं है. चिराग के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करना माना जा रहा है और चिराग इसके लिए जी जान से ताकत से लगाए बैठे हैं.