ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल

सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल

06-Nov-2020 06:52 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI :  जिले के बरहट प्रखंड के पाड़ो पंचायत में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला. नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर काफी बवाल काटा. जिला प्रशासन ने जैसे-तैसे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.


मामला जमुई जिले के पाड़ो पंचायत का है. जहां केडिया गांव के रहने वाले प्रकाश यादव के 17 साल के बेटे दिलीप कुमार की सड़क हादसे में जान चली गई. बताया जा रहा है कि तेज गति से जा रही ऑटो ने ठोकर मारी, जिससे वह लहू-लुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक के पिता प्रकाश यादव ने बताया कि मेरा पुत्र दिलीप कुमार धनकटनी को लेकर हसुआ में धार दिलाने खिरिया गाँव गया हुआ था और हसुआ पजाकर घर लौट रहा था. इस दौरान अचानक पाड़ो से खिरिया जा रही तेज गति की ऑटो ने धक्का मार दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को NH333 मुख्य सडक मार्ग पाड़ो चौक पर रखकर घंटों जाम कर दिया. घंटों बाद पहुँची पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर कबीर अंत्येष्टि योजनान्तर्गत 3000 रूपया  मौके पर ही दिया गया है और पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 20,000 रुपये देने की बात अंचलाधिकारी रणधीर कुमार ने कही.


जब लोगों की नजर जाम में फंसे उप विकास आयुक्त आरिफ अहसन पर पड़ी और पुनः शव को रखकर जाम कर दिया. अंततोगत्वा उप विकास आयुक्त आरिफ अहसन को परिजनों से मिलना पड़ा और उनके आश्वासन के बाद बरहट थानाध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.