ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस हुआ सील

निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस हुआ सील

14-Jul-2020 10:01 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के आदेश के बाद कार्यालय को पूरी तरह से सील कर दिया गया. साथ ही कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया.

डीएम कार्यालय जाने वाले मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मी को तैनात कर दिया गया है. गेट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. सिर्फ कर्मचारी तथा पदाधिकारी के अलावा अन्य लोगों की आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया. डीएम ऑफिस को सील किए जाने के बाद उसके बाहर एक शिकायत पेटी लगाई गई है. जिसमें डीएम अथवा एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों से शिकायत करने को लेकर शिकायतकर्ता को कार्यालय के बाहर लगे शिकायत पेटी में अपना शिकायत डालने का आदेश दिया गया है.


डीएम कार्यालय एसपी कार्यालय को सील किए जाने के बाद दूरदराज से पहुंचने वाले शिकायतकर्ता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बता दें कि जिले में काफी तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है जिले को लेकर जिलाधिकारी ने डीएम और एसपी सहित अन्य कार्यालय को सील कर दिया है और वहां पहुंचने वाली शिकायतकर्ता पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.