दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Jun-2020 09:09 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक महिला मुखिया के पति की हत्या कर दी. अपराधियों ने बम फेंककर इस घटना को अंजाम दिया है. यह घटना अलीगंज थाना के कोदवरिया का है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन हत्या से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को भगा दिया.
बताया जा रहा है कि मृतक अपने नए भवन निर्माण कार्य को देखने के लिए भलुआना बहियार की ओर जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर बम से हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी के बाद चंद्रदीप थाने के पुलिस मौके पर पहुंची जिसे आक्रोशित लोगों ने खदेड़कर भगा दिया.
हालांकि जानकारी के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि मृतक के खिलाफ चंद्रदीप सिकंदरा सहित कई थानों में दर्जनों से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं. परिजनों ने बताया कि तीन बार पहले भी मृतक के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें बाल बाल बच गया था. मृतक कोदवरिया पंचायत की महिला मुखिया पारो देवी के पति राजेश यादव उर्फ गुर्जर यादव था.