ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अगवा कर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर गोली मारने की...

अगवा कर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर गोली मारने की दी धमकी

15-Jul-2020 09:35 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज पंचायत के एक गांव से कुछ मनचले  युवक ने 10 जुलाई को अगवा सातवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर ले गए और दो दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया. मामले का खुलासा मंगलवार को देर शाम हुआ.


पीड़िता को लेकर परिजन एफआईआर के लिए चंद्रदीप थाने से लेकर महिला थाना का चक्कर लगाते रहे लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ.जिसके बाद जमुई एसडीपीओ के पहल पर महिला थाना में केस दर्ज हुआ. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 10 जुलाई को घर के बाहर कपड़ा धोने गई थी. इसी बीच दो बाइक पर सवार मानपुर गांव निवासी चंदन महतो, रोहित महतो ,तथा बबलू महतो का साला गुलशन राज के साथ दो अन्य युवक ने उसे अगवा कर बाइक पर बैठाकर सिकंदरा के तरफ ले जाने लगे जब लड़की ने विरोध किया तो लड़कों ने हथियार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी. लगभग 1 घंटे के बाद उसे उसे शेखपुरा के कुरमुरी ले गए.  जहां सुनसान स्थान पर झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया. 

सभी आरोपी लखीसराय के रामगढ़ चौक के सुनसान जगह में छोड़कर फरार हो गए. बाद में पीड़िता को होश आया तो वह से निकलकर सड़क पर आए वहां से किसी प्रकार पूछते हुए पैदल ही वह अपने ननिहाल कछियाना चली गई. जहां से उसके परिजन के लोगों को सूचित किया गया इसके बाद वह पिता के साथ एफआईआर दर्ज करने चंद्रदीप थाना पहुंची जहां मामला दर्ज नहीं किया गया. थाना अध्यक्ष ने महिला थाना का मामला बताकर अपनी कन्नी कटा ली. पीड़िता का मामला चंद्रमंडी थाना में दर्ज करने से इनकार किए जाने के बाद पीड़िता चंद्रदीप से जमुई महिला थाना पहुंची यहां भी बताया गया कि थाना अध्यक्ष बीमार है. इसीलिए चंद्रदीप में ही मामला दर्ज होगा. हताश पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर समर नाले के करीब पहुंचे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समर नाले का गेट सील किया हुआ नजर आया जहां से पीड़िता  के परिजन निराश हो गए. वही मौके पर कोई पुलिसकर्मी ने उनके मामले को जानकर उन्हें समर नाले के करीब एसडीओ कार्यालय जाने की सलाह दी.  एचडीपीओ राम पुकार सिंह ने उसकी फरियाद सुनी और तत्काल महिला थाना को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया इसके बाद महिला थाना में पीड़िता का फर्द बयान लिया गया एफआईआर दर्ज कर मेडिकल जांच की कार्रवाई की गई.