ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

जमुई सदर अस्पताल में संक्रमण, डॉक्टर समेत दो कर्मी पॉजिटिव निकले

जमुई सदर अस्पताल में संक्रमण, डॉक्टर समेत दो कर्मी पॉजिटिव निकले

11-Jul-2020 05:39 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAUMI : कोरोना का संदेह होने के बाद जमुई के लोग जिस अस्पताल में पहुंच रहे थे, उस अस्पताल के अंदर ही संक्रमण फैल गया है. जी हां, जमुई सदर अस्पताल में कोरोना का संक्रमण फैला है, यहां के एक डाक्टर समेत दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां सन्नाटा पसर गया है. जैसे ही यह खबर जमुई में फैली लोगों ने अस्पताल से दूरी बना ली. शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे हैं. जमुई के अंदर कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. लेकिन अब हॉस्पिटल में संक्रमण के बाद लोग खासे परेशान हो गए हैं.


अस्पताल में संक्रमण फैलने के बाद यहां सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है लेकिन अभी भी जेनेरल ओपीडी खुला हुआ है. अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.