ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ बिहार का लाल, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ बिहार का लाल, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

19-Jan-2020 09:00 AM

By Chandan Kumar

SIWAN : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी जानलेवा साबित हो रही है. हिमस्खलन के कारण कई भारतीय जवान शहीद हो गए. जिसमें बिहार के सीवान जिले का भी लाल शामिल है. रविवार की अहले सुबह शहीद जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा. कुपवाड़ा माछिल सेक्टर में, नौगाम सेक्टर और पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 


पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में ख़राब मौसम के कारण सीवान जिले में महाराजगंज प्रखंड के हहवाँ गांव का रहने वाला एक सैनिक शहीद हो गया. शहीद सैनिक का शव पैतृक गांव पहुंचते ही इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. शहीद के परिजनों में कोहराम मच गया है. शहीद जवान हहवाँ गांव के रहने वाले श्यामलाल शाह के पुत्र सुनील कुमार हैं. शहीद सुनील कुमार की शादी 2007 में ममता कुमारी के साथ हुई थी. जहां सुनील के 9 वर्षीय लड़का और 6 साल की एक लड़की है. पति के शहीद होने के बाद पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


जैसे ही उनके घर शहादत की खबर पहुंची घर के साथ-साथ पूरे गांव में चीख पुकार मच गई. जहां पत्नी अपने आप को अकेला छोड़ कर चले जाने की बात करते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी, तो वहीं छह साल की मासूम बच्ची भी अपने पिता की मौत पर आंसू बहा रही थी. देश की रक्षा के लिए शहीद सुनील के बारे में आस-पास के गांव वालों ने कहा कि वो काफी मिलनसार और होनहार लड़का था. बचपन से ही शिक्षा के प्रति वो काफी जागरुक था और लोगों में जागरुकता फैलाने का काम भी करता था. दूसरी तरफ सुनील के पिता तरुण सिंह आंखों में आंसू लिए लगातार कह रहे थे कि हमें अपने बेटे पर गर्व है और वो हमेशा देश की रक्षा में जान न्योछावर करने की बात भी करता था.