Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक NDA राज में यही सुशासन है ? करोड़ों इन्वेस्ट कर बर्बादी के कगार पर पहुंचे नए उद्यमी, भंडार निगम और FCI के बीच पीस रहे निवेशक, टेंडर ही फाइनल नहीं किया जा रहा...अब FCI ने निगम MD को लिखा कड़ा पत्र
29-Apr-2021 09:31 AM
DESK: आरजेडी और लालू समर्थकों के लिए राहत भरी खबर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बार काउंसिल के इस आदेश के बाद लालू प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों को राहत मिली है। अब बेल बांड, मुचलके की राशि और अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए वकील अदालत में जा सकेंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बुधवार को यह आदेश दिया है। आदेश की प्रति सभी राज्यों के बार काउंसिल को भेजी गयी है। झारखंड बार काउंसिल को भी यह आदेश मिल चुका है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है कि कई राज्यों के बार काउंसिल ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए वकीलों को अदालती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का आदेश जारी किया है। ऐसे में वैसे लोगों को परेशानी हो रही है जिन्हें जमानत मिल गयी है और बेल बांड, मुचलका और अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। इस कारण जमानत मिलने के बावजूद वे जेल में ही है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है कि जमानत मिलने के बाद भी किसी को जेल में रखना उसके अधिकारों का हनन है। ऐसे में जिन्हें जमानत मिल गयी है उन्हें बाहर निकालने के लिए वकीलों को अदालती प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाना उचित नहीं है। बार काउंसिल ने सभी राज्यों के बार काउंसिल को ऐसे लोगों की जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वकीलों को अदालत में शामिल होने की अनुमति देने का आदेश दिया है।
बार काउंसिल के इस फैसले के बाद लालू प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। जमानत की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी जेल से बाहर निकल पाएंगे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 17 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट से चारा घोटाले में जमानत मिली थी लेकिन अब तक उनकी अदालती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। इस बात की खबर मिलने के बाद आरजेडी समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।