ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / जयपुर बम ब्लास्ट केस : 4 आरोपी दोषी करार, सीरियल ब्लास्ट में 80...

जयपुर बम ब्लास्ट केस : 4 आरोपी दोषी करार, सीरियल ब्लास्ट में 80 लोगों की गई थी जान

18-Dec-2019 12:19 PM

JAIPUR: 2008 में जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को दोषी करार दे दिया है. सभी आरोपियों को UAPA के तहत अलग-अलग धाराओं में दोषी करार दिया गया है. 

बता दें कि 13 मई 2008 को जयपुर में अलग-अलग 8 जगहों पर सिलसिलेवार धमाके हुए थे. जिसमें 80 लोगों की मौत हो गई थी और 176 लोग घायल हो गए थे. इस घटना के 11 साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजम, सैफुर्रहमान और मोहम्मद सलमान को दोषी करार दिया है.  

बता दें कि जयपुर ब्लास्ट के दो आरोपियों को पुलिस ने नई दिल्ली के बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर में मार दिया था. इस मामले की सुनवाई पिछले महीने ही पूरी हो गई थी. सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.