Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
04-Jan-2020 10:06 AM
HAJIPUR: हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने जेलर, वार्डन समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. हाजीपुर जेल में बंदी के मर्डर के बाद जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है.
शुक्रवार को हाजीपुर जेल में शूटआउट हुआ था. जेल में ही हाजीपुर सोना लूट कांड के सरगना मनीष को अपराधियों ने गोली मार दी. जेल में हुए शूटआउट की इस घटना में मनीष की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.
मनीष के बारे में बताया जा रहा है कि वो राजापाकड़ के तैलिया का रहने वाला था. वह बिहार से लेकर राजस्थान तक गैंग चलाता था. मनीष मानसरोवर लूटकांड का मुख्य आरोपी था. इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था. एसडीओ और एसडीपीओ और जेल आईजी जेल के अंदर जांच भी करने गये थे. जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेलर, वार्डेन समेत 5 पुलिकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली और कैदियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं.