BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें?
17-Jun-2021 12:37 PM
JAHANABAD: दो दिनों से गायब युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मुठेर गांव स्थित एक तालाब में शव तैरता मिला जिस पर ग्रामीणों की नजर गयी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
बताया जाता है कि कडौना ओपी क्षेत्र के इमालियाचक गांव निवासी कमलेश यादव दो दिनों से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह घर से मजदूरी के लिए निकला था। जिसके बाद लौट कर नहीं आया तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आज उसका शव तालाब में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। तालाब से युवक की लाश मिलने से इलाके के लोग भी सकते में है।