ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / india vs australia 3rd test : जानिए कब, कहां और कितने बजे से...

india vs australia 3rd test : जानिए कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख पाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट?

13-Dec-2024 08:08 AM

By First Bihar

DESK : बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर यानी शनिवार से ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर चल रही है। पर्थ टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिलाफ गजब का बाउंस बैक किया और एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एकतरफा 10 विकेट से हरा दिया। अब सबकी निगाहें तीसरे टेस्ट पर हैं कि कौनसी टीम अब सीरीज में बढ़त बनाएगी। गाबा टेस्ट के लिए फैंस के बीच में भी उत्साह चरम पर है। आइये जानते हैं कि इस टेस्ट को कहां, कैसे और कब देख सकते हैं। 


दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच शनिवार, 14 दिसंबर से खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:50 बजे से शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस भारत के समय के अनुसार सुबह 5:20 बजे होगा। 


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस टेस्ट को डिज्नी हॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम कर पाएंगे। चार साल पहले 2020 में टीम इंडिया ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। तब भारत ने कंगारुओं को तीन विकेट से हराया था। इस मैच के हीरो ऋषभ पंत रहे थे। तब 1988 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैदान पर हारी थी। 


गौरतलब हो कि, ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होती है। पेसर्स को ब्रिस्बेन में काफी सहायता मिलती है। यहां पर शानदार बाउंस देखने को मिलता है। वहीं यह बाउंस कभी-कभी दो धारी तलवार भी साबित होती है क्योंकि अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद भी बल्ले पर काफी अच्छी आती है।