BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
12-Sep-2023 07:26 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी द्वारा ली गई परीक्षा के परिणाम इसी महीने आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 से 20 सितंबर कर 9वीं से 12वीं तक के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। इसके बाद प्राइमरी क्लास का रिजल्ट 22 से 25 सितंबर तक जारी किए जा सकते हैं।
दरअसल, बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की बहाली के लिए बीपीएससी की तरफ से भर्ती निकाली गई थी। बीते 24 से 26 अगस्त तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा देने के बाद अब अभ्यर्थियों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं।
बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट बीपीएससी दो चरणों में घोषित करेगा। पहले चरण में 9वीं से 12वीं कक्षा का रिजल्ट और फिर दूसरे चरण में 5वीं तक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि 1 से 5वीं तक के रिजल्ट पर फिलहाल बीपीएससी ने रोक लगा रखा है। इस मामले में बीपीएससी ने शिक्षा विभाग से सुझाव मांगे हैं। सीटों के अनुसार करीब 75 फीसदी रिजल्ट देने की तैयारी है।