बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
25-Mar-2020 01:53 PM
PATNA: बिहार इंटर की साइंस टॉपर नेहा कुमारी आईपीएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा करना चाहती है। टॉपर बिटिया को सभी दिल से बधाई दे रहे हैं। नेहा की सफलता से सभी गद्गद हैं।
बिहार में गोपालगंज जिले के बलिवन सागर गांव की नेहा कुमारी ने इंटर साइंस की परीक्षा में टॉप किया है। साइंस में नेहा कुमारी ने 95.2 फीसदी अंक पाया है। नेहा को 476 नंबर आए हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें अच्छे मार्क्स मिलने की उम्मीद तो थी, लेकिन टॉपर होने के बारे में कभी सोचा नहीं था।नेहा का कहना है कि वे आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
बलविन सागर गांव के हजारीमल उच्चतर माध्यमिक स्कूल की स्टूडेंट नेहा की सफलता पर जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। उसके पिता और गांव के मिडिल स्कूल के शिक्षक ओम प्रकाश गिरि अपनी बेटी की शानदार सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होनें बताया कि नेहा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की मेधावी छात्रा रही है।
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 24 मार्च को इंटर रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया। इस बार आर्ट्स-साइंस और कॉमर्स तीनों ही संकायों में बेटियों ने बाजी मारी है। कुल 80.44 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। महज 42 दिन में बोर्ड ने तीनों संकायों का रिजल्ट जारी कर दिया। आर्ट्स में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर कंबाइंड टॉपर बने हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...