ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / इंटेक पूर्णिया चैप्टर ने हेरिटेज क्विज का किया आयोजन, देश के सबसे बड़े...

इंटेक पूर्णिया चैप्टर ने हेरिटेज क्विज का किया आयोजन, देश के सबसे बड़े स्कूल क्विज एक्सरसाइज में 70 टीमें हुई शामिल

30-Aug-2022 08:09 PM

PURNEA: हेरिटेज क्विज का इंटेक पूर्णिया चैप्टर ने आयोजन किया। देश के सबसे बड़े स्कूल क्विज एक्सरसाइज में 70 टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथिओं के रूप में लोकप्रिय प्रोग्राम KBC के सर्वप्रथम 5 करोड़ रुपये पुरस्कार के विजेता सुशील कुमार और पूर्णिया कमिशनरी के कमिश्नर गोरखनाथ एवं क्विज मास्टर के रूप में KBC से जुड़ी अर्चना भी मौजूद थीं। 


इनके अलावा इंटेक पूर्णिया चैप्टर के संरक्षक और जानेमाने शिक्षाविद, रमेश चंद्र मिश्र एवं संस्थान के संयोजक और सह-संयोजक क्रमशः इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्र एवं अमित कुमार झा एवं कई स्कूलों के प्रिंसिपल और टीचर को-ऑर्डिनेटर एवं अन्य बुद्धिजीवियों के मौजूदगी ने आयोजन को और भी समृद्ध बनाया।


इंटेक पूर्णिया चैप्टर के द्वारा “इंटेक इंडिया हेरिटेज क्विज  2022 (देश का सबसे बड़ा स्कूल क्विज)” के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड  का आयोजन 28 अगस्त, रविवार, दोपहर 2 बजे से संध्या साढ़े 6 बजे तक विद्या विहार रेसिडेंसियल स्कूल के रविवंश नारायण मिश्र ऑडिटोरियम में किया गया। इस प्रोग्राम का लाइव स्ट्रीमिंग भी हुआ।


पूर्णिया चैप्टर से डॉ. रमन ने बताया की इसमें हेरिटेज क्लब एवं शहर के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं के लगभग 70 टीमों ने भाग लिया। लिखित एवं स्टेज राउंड के बाद; पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थानो पर क्रमशः वी वी. आर. एस, ब्राइट कैरियर, एस. आर. डी. ए. वी. एवं डी. ए. पी. एस  स्कूलों के टीम रहे। अब शहर का विजेता टीम वी वी. आर. एस पूर्णिया को स्टेट लेवल राउंड में रिप्रेजेंट करेगा। 


डॉ. रमन ने इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस क्विज कम्पटीशन को सफल बनाने में शहर के विभिन्न स्कूलों के हेड एवं विद्या विहार रेसिडेंसियल स्कूल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  इस प्रतियोगिता का समापन राजेश चंद्र मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


news image

news image

news image

news image

news image