ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

अजब प्रेम की गजब कहानी: Instagram पर ट्रांसजेंडर से प्यार के बाद शादी; अब 60 लाख दहेज मांग रहे लड़के वाले

25-Jul-2023 01:00 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां Instagram पर ट्रांसजेंडर से प्यार के बाद शादी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवक ने परिवार की रजामंदी नहीं होने के बावजूद एक ट्रांसजेंडर से शादी रचा ली और अब परिवार वाले अपनी किन्नर बहू से दहेज के तौर पर 60 लाख रुपए मांग रहे हैं। युवक के परिवार वालों ने न सिर्फ दोनों के साथ मारपीट की बल्कि उन्हें जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं।


दरअसल, पटना के रहने वाले रवि कुमार की दोस्ती दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दरभंगा की रहने वाली ट्रांसजेंडर अदविका चौधरी से हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। रवि कुमार ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में सुपरवाइजर है। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। रवि के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे और शादी में शामिल नहीं हुए।


दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के बाद जब रवि अदविका को लेकर अपने घर पटना के आर्य समाज मंदिर रोड पहुंचा तो दोनों के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद सोमवार को दोनों पति-पत्नी ने दानापुर थाने में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। रवि ने अपने पिता सत्येंद्र सिंह, मां और बड़े भाई धनंजय सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।


रवि ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता और परिवार के लोग उसकी किन्नर पत्नी अदविका चौधरी से 60 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।