ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई

कहर बरपा रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन मिले 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4191 लोगों ने गंवाई जान

कहर बरपा रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन मिले 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4191 लोगों ने गंवाई जान

08-May-2021 09:05 AM

DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है. हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. वहीं, संक्रमण से मरीजों की मौत होने का सिलसिला भी जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में 4 लाख 1 हजार 228 नए संक्रमित मिले.  


हालांकि थोड़ी राहत की बात यह रही कि 3 लाख 19 हजार 469 संक्रमितों ने कोरोना वायरस को मात दे दी और अपने घर चले गए. लेकिन कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है. बीते 24 घंटे में 4,191 लोगों की मौत हो गई. इस महामारी से एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है.


इसके अलावा यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं. इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जानकरी के अनुसार, फिलहाल 12 राज्यों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि सात राज्यों में यह संख्या 50 हजार से एक लाख के बीच है. 


शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के 24 राज्यों में फिलहाल 15 फीसदी से अधिक संक्रमण दर है और नौ राज्यों में यह दर पांच से 15 फीसदी के बीच है. मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ उन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के रोजाना मामलों में लगातार कमी आ रही है. कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा उन राज्यों में शामिल हैं जहां संक्रमण की दर बढ़ रही है.