ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / भारत-न्यूजीलैंड मैच : स्टेडियम में केंदू पत्ते की टोपी पहने नजर आएंगे दर्शक

भारत-न्यूजीलैंड मैच : स्टेडियम में केंदू पत्ते की टोपी पहने नजर आएंगे दर्शक

19-Nov-2021 04:35 PM

DESK : भारत-न्यूजीलैंड के बीच होनेवाले मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं दर्शक मोबाइल व पर्स अपने साथ लेकर जा सकेंगे. मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम में झारखंड की झलक दिखेगी. दर्शक स्टेडियम में केंदू के पत्ते की टोपी पहने दिखेंगे. स्टेडियम के बाहर दर्शकों में काफी उत्साह दिख रहा है. कई युवा धौनी की जर्सी पहने दिख रहे हैं.


आपको बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को होनेवाले मैच पर मौसम का आंशिक असर पड़ सकता है. शाम में ओस गिरने की संभावना है. ऐसी स्थिति में टॉस जीतनेवाली टीम पहले फील्डिंग करने का प्रयास करेगी. हालांकि, शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहेगा. वहीं, रात में नौ बजे के बाद हल्के बादल छाए रहने की संभावना है.


स्टेडियम के बाहर झंडा और टोपी समेत कई सामान बिक रहे हैं. वहीं दर्शकों का जमावड़ा लगा हुआ है. इनका उत्साह देखते ही बन रहा है. क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में झारखंड की झलक देखने को मिलेगी. दर्शक स्टेडियम में कैंदू पत्ते से बने स्पेशल कैप पहने नजर आएंगे.