ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बेतिया में बेकाबू स्कॉर्पियो और कार के बीच जबर्दस्त टक्कर, डेंटल डॉक्टर ने मौके पर ही तोड़ा दम, 6 घायल

14-Jul-2019 02:38 PM

By 9

BETTIAH:  शहर के पिपरा पकड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियों ने कार को जबर्दस्त टक्कर मार दी. इस घटना में एक डेंटल डॉक्टर की मौत हो गई जबकि इस घटना में छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायल लोगों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी तेज रफ्तार ने एक डेंटल डॉक्टर की जिंदगी असमय ही खत्म कर दी. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो मोतिहारी से बेतिया की तरफ जा रही है थी जबकि कार विपरित दिशा से आ रही थी कि इसी दौरान कार का टायर फट गया. कार के टायर फटने से गाड़ी असंतुलित हो गई और वो सामने से आ रही स्कॉर्पियो से सीधे जा टकराई. डेंटल डॉक्टर की हुई मौत मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ठोकर इतना जबर्दस्त था कि कार में बैठे डेंटल डॉक्टर तबरेज की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. फिलहाल घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट