बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
04-Mar-2023 08:05 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARI : बिहार में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर अक्सर इन बदमाशों के काले कारनामों के पोल खुलते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक डॉक्टर ने एक मरीज के साथ छेड़खानी का मामला निकल कर सामने आया है।
दरअसल, बिहार के बेगूसराय में दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराने गई एक किशोरी ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बच्ची के द्वारा जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी गई तो परिजन अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। हंगामा के दौरान मौका का फायदा उठाते हुए डॉक्टर और क्लिनिक के मेडिकल स्टाफ क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि, नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर स्थित मालती डेंटल हाॅस्पीटल की है। जहां एक लड़की दंत रोग विशेषज्ञ राजीव कुमार सिंह के यहां दांत का इलाज कराने पहुंची थी और इलाज के दौरान डॉक्टर उससे छेड़खानी की घटना की गई। परिजनों ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके बाद महिला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इधर, इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि,अपने बेटी को करीब 3 बजे दांत का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। इलाज के दौरान मुझे बाहर बैठा दिया। थोड़ी देर बाद मेरी बेटी रोने लगी। जब मैंने बेटी को रोने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मैं डॉक्टर रूम में दौड़कर गई, कारण पुछा तो उसने बताया कि डाॅक्टर ने इलाज के बहाने उसे गलत तरीके से प्राइवेट पार्ट जगह जगह पर टच किया है। पीड़िता की मां ने अपने पति और परिजनों को सुचना देकर बुलाया ।
वहीं डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची का पहले से इलाज कर रहे हैं। ये आरोप गलत है ।महिला थाना अध्यक्ष अवंती कुमारी ने बताया कि पीड़िता के मां द्वारा लिखित शिकायत मिलते ही कांड संख्या 7/23 दर्ज की गई है। पोक्सो धारा में दर्ज करते हुए डॉक्टरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।