ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / इकलौते बेटे के निधन से टूट गए हैं सुशांत के पिता,सूख गए आंखों...

इकलौते बेटे के निधन से टूट गए हैं सुशांत के पिता,सूख गए आंखों के आंसू और ऐसा हो गया है हाल

25-Jun-2020 09:17 AM

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से परिवार और फैंस गमगीन है. हमेशा खुश रहने वाले एक्टर ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठा लिया, इसे लेकर हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है. इन सब के बीच सुशांत सिंह राजपूत का पुराने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बता रहे हैं कि उनकों सबसे ज्यादा डर मौत से लगता है. उनके फैंस इन वीडियो के साथ ये भी लिख रहे हैं कि इतना हंसमुख इंसान खुदकुशी कैसे कर सकता है.

इन सब के बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह अपने इकलौते बेटे के निधन के बाद टूट गया. उम्र के इस पड़ाव पर जब इंसान को सहारे की जरुरत होती है, ऐसे में 34 साल के जवान बेटे की मौत ने पिता को तोड़ दिया है. सोशल मीडिया में सुशांत सिंह राजपूत के पिता की एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वे अपने बेटे की फोटो के सामने बैठे हैं और बेहद दुखी हैं. 

ये तस्वीर पटना में परिवार द्वारा की गई प्रार्थना सभा की है. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर के सामने उनके पिता बैठे हैं और उनकी आंखों में आंसू है. तस्वीर में उनके चेहरे पर दुख देखकर आंखों में आंसू आ  जा रहे हैं. ये तस्वरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक्टर के फैंस इसे शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं. 

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है.  5 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एनालिसिस किया है, हालांकि अभी विसरा रिपोर्ट आने का अभी भी इंतजार है. रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के शरीर पर भी कोई स्ट्रगलिंग मार्क्स नहीं मिले हैं और न ही नाखून से कुछ मिला है. सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं थी. उनके नाखून भी एकदम साफ थे. सुशांत की मौत की वजह सुसाइड ही बताया गया है.