ब्रेकिंग न्यूज़

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

IDBI बैंक में 226 पदों पर बंपर बहाली, जानिए कैसे होगा आवेदन

25-Jun-2022 12:44 PM

DESK: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर आफिसर के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके तहत कुल 226 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी. आपको बता दें कि वेकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून यानी आज से शुरू हो जाएगी. नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छे से समझे और IDBI बैंक के आफिसियल वेबसाईट idbibank.bank.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है.

  

पदों  का विवरण 

मैनेजर ग्रेड बी : 82 पद –असिस्टें जनरल मैनेजर ग्रेड सी ;111 पद  जनरल मैनेजर ग्रेड डी; 33 पद 

इस वेकेंसी के माध्यम से जनरल कैटोगरी में 94 सीटें, ओबीसी में 49 सीटें, एससी में 35, एसटी में 18 और आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग में 22 सीटें पर भर्तियाँ की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई,बीटेक,स्नातक ,पीजीआदि निर्धारित की गई है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 25वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है.


IDBI  बैंक के इन पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. IDBI बैंक के लिए आवेदन करने जा रहे GEN / OBC /EWS अभ्यर्थियों को 1000 आवेदन शुक्ल भुक्तान करना होगा . sc /st /pwd के लिए 200 / - रूपये निधारित किये गये हैं.